Choose Language:
What are we providing for:

गाइसलिंगर (Geislinger) ने बड़े डीजल व गैस इंजन के टॉर्शनल वाइब्रेशन डैंपर और टॉर्शनली फ्लेक्सिबल हाई डैंपिंग कपलिंग के उत्पादन में खुद को बाज़ार की अग्रणी व नवीन तकनीकों की खोज करने वाली कंपनी के रूप में स्थापित किया है। गाइसलिंगर (Geislinger) ने स्टील व कंपोजिट फाइबर मिसअलाइनमेंट कपलिंग (गेसिल्को - Gesilco) और टॉर्शनल वाइब्रेशन मॉनिटरिंग सिस्टम (गाइसलिंगर मॉनिटरिंग - Geislinger Monitoring) को बेहतर बनाने के संदर्भ में अग्रणी विशेषज्ञ के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। 

गाइसलिंगर (Geislinger) के उत्पादों का उपयोग ड्राइव टेक्नोलॉजी व अन्य प्रकार के ड्राइव में होता है जिसमें टॉर्शनल वाइब्रेशन के लिए विश्‍वसनीय डैंपिंग की ज़रूरत होती है। इसके उपयोग के विस्तृत दायरे में बड़े डीजल मोटर व पावर प्लांट से लेकर जहाज, ट्रेन, विंड टरबाइन, बड़े पिस्टन कंप्रेसर, डंपर ट्रक और डिगर तक शामिल हैं।